चमोली : विकसित भारत संकल्प यात्रा के राज्य नोडल अधिकारी रणबीर सिंह चौहान ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा की। उन्होंने जनपदों में यात्रा संचालन में आ रही समस्याओं को सुना और बेहतर करने के सुझाव भी लिए। शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने को कहा। साथ ही शिविर में बैंक के प्रतिनिधियों को शामिल करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने और संकल्प यात्रा का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। इस दौरान पीडी आनन्द सिंह, सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
देहरादून के पटेल नगर में हुई चोरी की घटना को लेकर रोषित व्या पारियों वर्ग ने चिंता जताते हुए किया प्रदर्शन
सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत ,
कैनाल रोड निवासियों द्वारा आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, वाइन शॉप बंद कराने के लिए आयोजित हुआ आभार कार्यक्रम