देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत दिलाराम बाजार में स्थापित 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहर के प्रमुख स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित होने से आम जनता में देश प्रेम और राष्ट्रीयता की भावना का और तेजी से प्रसार होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचन्द अग्रवाल, सुबोध उनियाल, विधायक खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, एसएसपी अजय सिंह, अपर नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल उपस्थित थे।

More Stories
देहरादून के पटेल नगर में हुई चोरी की घटना को लेकर रोषित व्या पारियों वर्ग ने चिंता जताते हुए किया प्रदर्शन
सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत ,
कैनाल रोड निवासियों द्वारा आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, वाइन शॉप बंद कराने के लिए आयोजित हुआ आभार कार्यक्रम