केंद्र की फटकार के दूसरे दिन बाद भी शहरवासी इंटरनेट आपूर्ति सुचारू होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी भी संचार सुविधा ठप ही है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर UPCL ने पूरे शहर में ऑप्टिकल फाइबर काट दिए थे। जिस वजह से देहरादून में संचार व्यवस्था बीते एक सप्ताह से ठप है। मामले का संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार ने UPCL के MD अनिल कुमार को जमकर फटकार लगाई थी। लेकिन उसके दूसरे दिन भी हालात नहीं बदले।
दूरसंचार विभाग ने UPCL के MD अनिल कुमार को चिट्ठी भेजकर नाराजगी व्यक्त की थी। देहरादून में संचार व्यवस्था ध्वस्त होने के चलते आम जनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों पर इंटरनेट सेवाएं ठप रही तो कई क्षेत्रों पर इंटरनेट सेवा प्रभावित।

More Stories
देहरादून के पटेल नगर में हुई चोरी की घटना को लेकर रोषित व्या पारियों वर्ग ने चिंता जताते हुए किया प्रदर्शन
सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत ,
कैनाल रोड निवासियों द्वारा आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, वाइन शॉप बंद कराने के लिए आयोजित हुआ आभार कार्यक्रम