देहरादून :IMA में POP के दौरान परेड देखने के लिए आर्मी यूनिफॉर्म में एक संदिग्ध युवक घुस गया। जिसे मिलिट्री इंटेलिजेंस ने हिरासत में ले लिया है। युवक की पहचान मुद्दसर अली (22) पुत्र सैयद मोहम्मद मुद्दसर अली निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
युवक ने पूछताछ में बताया कि वह CDS की तैयारी कर रहा है। पिछले लम्बे समय से वो पासिंग परेड देखना चाहता था। इसलिए वो बिना पास के ही परेड देखने पहुंच गया। बता दें युवक ने आर्मी की यूनिफॉर्म और जूते भी पहने हुए थे।
युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास परेड के लिए कोई भी आधिकारिक पास नहीं था। युवक ने पूछताछ में बताया कि वो हाल में में डीएल रोड स्थित राधे बॉयज हॉस्टल में रह रहा है। फिलहाल पकड़े गए युवक को MI ने पण्डितवाड़ी पुलिस को सौंप दिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है।

More Stories
देहरादून के पटेल नगर में हुई चोरी की घटना को लेकर रोषित व्या पारियों वर्ग ने चिंता जताते हुए किया प्रदर्शन
सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत ,
कैनाल रोड निवासियों द्वारा आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, वाइन शॉप बंद कराने के लिए आयोजित हुआ आभार कार्यक्रम