विजय दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक में पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे।
बता दें हर साल की तरह 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। सीएम धामी ने विजय दिवस के मौके पर गांधी पार्क में स्थित शहीद स्मारक में पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। बता दें सीएम धामी आज शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित करेंगे।
1971 की ऐतिहासिक जीत की खुशी आज भी हर देशवासी के मन को उमंग से भर देती है। इस दिन को याद कर हम लोग विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। यह वही दिन है जब भारत ने पाकिस्तान के दांत खट्टे किए थे। आज का दिन सैनिकों के शौर्य को सलाम करने का दिन है।

More Stories
देहरादून के पटेल नगर में हुई चोरी की घटना को लेकर रोषित व्या पारियों वर्ग ने चिंता जताते हुए किया प्रदर्शन
सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत ,
कैनाल रोड निवासियों द्वारा आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, वाइन शॉप बंद कराने के लिए आयोजित हुआ आभार कार्यक्रम