देहरादून : शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने के मामले में विजलेंस की टीम की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। जो भी भ्रष्टाचार करेगा उसे बक्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच चल रही है। जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी फिर चाहे वह कोई अधिकारी भी क्यों ना हो।
हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र से शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने के मामले में विजिलेंस की टीम ने दो पीसीएस समेत 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें क्षेत्र में 21 बीघा शत्रु संपत्ति थी। जिसे सरकार में निहित किया जाना था। लेकिन कुछ अफसरों ने उस जमीन को भू-माफिया की मदद से खुर्द-बुर्द कर दिया।
बताया जा रहा है कि मामले में फर्जी तरीके से 10 से अधिक रजिस्ट्रियां करवा दी गई है। मामले को लेकर शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने दो पीसीएस समेत 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों में लेखपाल और उपनिबंधक के साथ ही हरिद्वार के तत्कालीन एसडीएम हरबीर सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

More Stories
देहरादून के पटेल नगर में हुई चोरी की घटना को लेकर रोषित व्या पारियों वर्ग ने चिंता जताते हुए किया प्रदर्शन
सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत ,
कैनाल रोड निवासियों द्वारा आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, वाइन शॉप बंद कराने के लिए आयोजित हुआ आभार कार्यक्रम