चंपावत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत में स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता के उपरांत खटीमा – लोहिया हेड पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी ने *लोहिया हेड मिनी स्टेडियम* में फुटबॉल खेल रहे स्थानीय युवकों के मध्य अचानक पहुंचकर उनके साथ अनुभव साझा किये।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि *खेलेगा युवा – जीतेगा भारत* की परिकल्पना को साकार करने के लिए हमारी सरकार ने युवा खिलाड़ियों के लिए खेल में अपना सुनहरा भविष्य बनाने के लिए अनेकों योजनाएं को प्रारंभ किया है।
हमारे युवा खेल के माध्यम से एक विकसित भारत एवं श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करें इसके लिए अत्यंत आवश्यक है कि उनके पोषाहार से लेकर एक सफल खिलाड़ी बनने तक हर वह सुविधा मुहैया कराई जाए जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

More Stories
उत्तराखंड को केंद्र की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास कार्यों के लिए 451.63 करोड़ रुपए की पहली किस्त मंजूर
16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज – Param Satya
हर्रावाला से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा रवाना, मुख्यमंत्री धामी ने 700 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी