मसूरी
मसूरी देहरादून मार्ग पर मैगी पॉइंट के पास विद्युत विभाग की हाई टेंशन वायर जलकर टूट गई और नीचे झाड़ियों में जा गिरी जिससे झाड़ियों ने आग पकड़ लिया और एक का एक जंगल में आग फैल गई । जगंल में आग लगने से क्षेत्र में हंडकंप मच गया ।घटना की सूचना मिलते ही मसूरी वन विभाग, यूपीसीएल के कर्मचारी और अधिकारी और मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मसूरी वन विभाग के डिप्टी डेंजर जगजीवन राम ने बताया कि मसूरी देहरादून मार्ग पर मैगी पॉइंट के पास सड़क किनारे विद्युत विभाग की हाई टेंशन वायर में अचानक से आग लग गई और वह टूटकर सड़क किनारे झाड़ियां में जा गिरी जिससे तार में लगी आग से झाड़ियां ने आग पकड़ ली और जंगल में फैल गई। उन्होंने कहा कि जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर वह वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने से किसी प्रकार का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। वहीं विद्युत विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त हाई टेंशन लाइन को ठीक करने की कवायद शुरू कर दी गई है। मसूरी पुलिस ने बताया कि आग लगने से किसी प्रकार का कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है आग लगने के कारण थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक बाधित हो गया था जिसको कुछ समय में ही व्यवस्थित कर लिया गया था।

More Stories
आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तय की समयसीमा, रजिस्ट्री से लेकर निर्माण कार्यों तक होगी सख्त मॉनिटरिंग, प्रतिकर लेने के बावजूद कब्जा नहीं छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, खुद स्थलीय निरीक्षण करेंगे उपाध्यक्ष
नगर निगम देहरादून द्वारा डेंगू रोकथाम हेतु विशेष लार्वीसाइडल टैंकर अभियान का शुभारंभ, 15 लार्वीसाइडल टैंकरों को विभिन्न क्षेत्रों एवं वार्डों के लिए किया गया रवाना, महापौर और नगर आयुक्त ने वाहनों को दिखायी हरी झंडी
खराब मौसम की भेंट चढ़ा राहुल गांधी का अल्मोडा दौरा, कांग्रेस की चुनावी तैयारी को लगा बड़ा झटका, राहुल ने वीडियो कॉल के जरिये किया लोगो को संबोधित, भविष्य में पुनः उत्तराखंड आने की कही बात