देहरादून
आज दिनांक: 12-04-24 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में लोक सभा निर्वाचन 2024 हेतु जनपद देहरादून को उपलब्ध कराये गये अर्द्ध सैनिक बलों तथा अन्य राज्यों के पुलिस बल के उच्चाधिकारियो के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सुरक्षा व अन्य पहलुओं पर चर्चा करते हुए उनके रूकने, परिवहन के साधनों व अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान सवेंदनशील तथा अति सवेंदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों से चर्चा कर अधिनस्त अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा ड्यूटी के दौरान आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए लोक सभा निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। गोष्ठी में एसएसपी देहरादून द्वारा बताया गया कि ड्यूटी के दौरान समस्त अर्द्ध सैनिक बलो तथा अन्य राज्यों से आये पुलिस बलों का आचरण एवं व्यवहार इस प्रकार का रहे, जिससे आम जनमानस को निर्भीक होकर अपने मताधिकारों का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया जा सके।

More Stories
आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तय की समयसीमा, रजिस्ट्री से लेकर निर्माण कार्यों तक होगी सख्त मॉनिटरिंग, प्रतिकर लेने के बावजूद कब्जा नहीं छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, खुद स्थलीय निरीक्षण करेंगे उपाध्यक्ष
नगर निगम देहरादून द्वारा डेंगू रोकथाम हेतु विशेष लार्वीसाइडल टैंकर अभियान का शुभारंभ, 15 लार्वीसाइडल टैंकरों को विभिन्न क्षेत्रों एवं वार्डों के लिए किया गया रवाना, महापौर और नगर आयुक्त ने वाहनों को दिखायी हरी झंडी
खराब मौसम की भेंट चढ़ा राहुल गांधी का अल्मोडा दौरा, कांग्रेस की चुनावी तैयारी को लगा बड़ा झटका, राहुल ने वीडियो कॉल के जरिये किया लोगो को संबोधित, भविष्य में पुनः उत्तराखंड आने की कही बात