देहरादून
जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में विधानसभावार बनाए गए, सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया। उनहोंने एआरओ सहित संबंधित अधिकारीयों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। आज प्रातः 08 बजे चकराता विधानसभा का स्ट्रांगरूम सहायक रिटर्निंग अधिकारी चकराता की उपस्थिति में खोला गया तथा ईवीएम को सामग्री वितरण स्थल तक लाया गया।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने प्रातः ही महाराणा स्पोर्टस कालेज पंहुचकर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने विधानसभावार बनाये गए सामग्री वितरण स्थलों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी इस दौरान उन्होंने सामग्री वितरण स्थल एवं कार्मिक उपस्थिति स्थल पर कार्मिकों से संवाद करते हुए कार्मिकों के मंतव्यों को भी सुना। विधानसभा चकराता की दूरस्थ क्षेत्र की 122 पोलिंग पार्टियां गंतव्य स्थल को प्रस्थान कर रही है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने गंतव्य स्थल को प्रस्थान कर रही पोलिंग पार्टियों से संवाद करते हुए को सफल सम्पादन हेतु प्रेरित किया । प्रस्थान कर रही पोलिंग पार्टियों को शुभकामना दी।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद के 1880 पोलिंग है जिसमें आज दूरस्थ क्षेत्र की 122 पोलिंग पार्टीयां तथा शेष समस्त पोलिंग पार्टीयां कल 18 अपै्रल 2024 गंतव्य स्थल को प्रस्थान करेंगी।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त मतदाओं से मीडिया के माध्यम से अपील की वे मतदान दिवस 19 अपै्रल को अपने मतदेय स्थल पर जाकर मतदान अवश्य करें।

More Stories
आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तय की समयसीमा, रजिस्ट्री से लेकर निर्माण कार्यों तक होगी सख्त मॉनिटरिंग, प्रतिकर लेने के बावजूद कब्जा नहीं छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, खुद स्थलीय निरीक्षण करेंगे उपाध्यक्ष
नगर निगम देहरादून द्वारा डेंगू रोकथाम हेतु विशेष लार्वीसाइडल टैंकर अभियान का शुभारंभ, 15 लार्वीसाइडल टैंकरों को विभिन्न क्षेत्रों एवं वार्डों के लिए किया गया रवाना, महापौर और नगर आयुक्त ने वाहनों को दिखायी हरी झंडी
खराब मौसम की भेंट चढ़ा राहुल गांधी का अल्मोडा दौरा, कांग्रेस की चुनावी तैयारी को लगा बड़ा झटका, राहुल ने वीडियो कॉल के जरिये किया लोगो को संबोधित, भविष्य में पुनः उत्तराखंड आने की कही बात