देहरादून
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खासे गंभीर हैं। चुनावी व्यस्तता के बावजूद मुख्यमंत्री लगातार यात्रा व्यवस्थाओं पर स्वयं नजर रखे हुए हैं। सभी इंतजामों को चाक चौबंद बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री ने यात्रा से जुड़े सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों और मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।
धामी सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन का ही परिणाम है कि यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। चारों धामों की यात्रा हर वर्ष नया रिकॉर्ड बना रही है। इस वर्ष की यात्रा भी नया कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है। केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री में ही तीन दिनों में एक लाख 31 हजार 898 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो एक रिकॉर्ड है। इनमें 75 हजार 139 श्रद्धालु केदारनाथ और 56 हजार 759 श्रद्धालु गंगोत्री एवं यमुनोत्री में दर्शन कर चुके हैं। बद्रीनाथ धाम के कपाटोद्घाटन दिवस पर करीब 20 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन को पहुंचने की सूचना है।
पंजीकरण आंकड़ों पर नजर डालें तो 11 मई तक केदारनाथ के लिए सर्वाधिक 8 लाख 32 हजार 681 श्रद्धालु पंजीकरण करवा चुके हैं। तीन अन्य धामों बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित चारों धामों के लिए कुल 24 लाख 42 हजार 276 श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।

More Stories
जरूरतमंद परिवार के जीवन में आशा की नई किरण लाया जिला प्रशासन, दुर्घटना में दोनों हाथ गंवा चुके मनीष को जिला प्रशासन रायफल क्लब फंड से रू0 50 हजार की आर्थिक सहायता
डॉ० अनिल वर्मा “मैढ़ सोनार महासभा सम्मान” से विभूषित, रक्तदान समाज सेवा का सरलतम माध्यम है – सविता कपूर
1 वर्ष पूर्व राजपुर में हुई हत्या की घटना में वांछित 25 हज़ार की ईनामी अभियुक्ता आयी दून पुलिस की गिरफ्त में, प्रोपर्टी विवाद के चलते मृतक के सौतेले भाई ने ही सुपारी देकर कराई थी अपने भाई की हत्या