
आज उच्च शिक्षा निदेशक प्रो अंजू अग्रवाल द्वारा धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर का औचक निरीक्षण किया गया।
महाविद्यालय में आगमन पर सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो राजेश कुमार उभान द्वारा उच्च शिक्षा निदेशक को पुष्प गुच्छ – स्मृति चिह्न और महाविद्यालय की पत्रिका ‘अभिव्यंजना ‘ प्रदान कर स्वागत किया गया ,तत्पश्चात निदेशक द्वारा उपस्थिति पंजिका तथा अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया गया।उन्होंने कहा कि शासन द्वारा नव प्रवेशार्थियों के लिए पंजीकरण की तिथि को विस्तारित कर दिया गया है इसलिए प्रवेशार्थियों के अधिक से अधिक पंजीकरण हेतु
प्रयास किया जाना चाहिए । निदेशक ने इस दौरान कला संकाय,विज्ञान संकाय ,वाणिज्य संकाय ,पत्रकारिता विभाग, पर्यटन अध्ययन , बी सी ए, बी बी ए विभागों का निरीक्षण के साथ ही महाविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों (छात्रावास व आई टी लैब)का भी निरीक्षण किया गया । तथा निर्माण एजेंसियों को नियत समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
अग्रवाल ने महाविद्यालय के स्वच्छ परिसर , अकादमिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण की सराहना की है।इसकी कवरेज विशाल त्यागी द्वारा की गई

More Stories
माह अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के लिये किया गया विदाई समारोह का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई भाव-भीनी विदाई
मुख्य सचिव ने चारधार यात्रा मार्गों के मानसून सीजन से पहले दुरूस्तीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग, बीआरओ, एनएचएआई एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग, बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर