ऋषिकेश
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद में नशा तस्करो के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 08 जून 2024 को कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरानआईएसबीटी के पास से 02 अभियुक्तो को कुल 09 किलो 300 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनो अभियुक्तो के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत किए गए है।
अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा उक्त गांजे को मेरठ से खरीद कर ऋषिकेश में नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों व शिक्षण संस्थानों में अध्ययन रत छात्रों को बेचने के लिए लाना बताया गया, अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*नाम पता अभियुक्तगण*-
(1)- अशोक कुमार पुत्र कैलाश निवासी साढ़े बारह गज कॉलोनी रघुवीर नगर दिल्ली, हाल निवासी मोकस पूरी गोलबड़, थाना टीपी नगर, मेरठ, उत्तर प्रदेश
(2) -राहुल पुत्र प्रहलाद निवासी मोकस पुरी गोलबड़, थाना टीपी नगर, मेरठ, उत्तर प्रदेश
*बरामदगी विवरण*
(1)- अभियुक्त अशोक कुमार से 4 किलो 500 ग्राम
(2)- अभियुक्त राहुल से 4 किलो 800 ग्राम
*(कुल 9 किलो 300 ग्राम गांजा)*
*पुलिस टीम*
1-उoनिo नवीन डंगवाल, चौकी प्रभारी ISBT, ऋषिकेश
2-काoप्रेम सिंह
3-काo दिनेश मेहर
4-काo कुलदीप
5-काo विकास
6-काo अभिषेक कुमार

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
अवस्थापना विकासः गांव हो या शहर, कहीं नहीं कसर, सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान, वित्तमंत्री बतौर सीएम का गया हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान