देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध लोक गायक स्व. हीरा सिंह राणा की धर्म पत्नी श्रीमती विमला राणा व अन्य कलाकारों ने स्व. हीरा सिंह राणा की पुण्य तिथि पर शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री ने इस मौक़े पर लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में स्व. हीरा सिंह राणा के योगदान को स्मरण करते हुए श्रीमती विमला राणा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा आर्थिक सहायता के रूप में सहयोगात्मक राशि भी प्रदान की इस अवसर पर लोक कलाकार आर. जे. काव्य सहित अन्य कलाकार उपस्थित थे।

More Stories
हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी की पहली कैबिनेट बैठक संपन्न, विकास योजनाओं से जुड़े 13 प्रस्तावों पर लगी मोहर
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, 70 विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति
उफनते बरसाती नाले में बहे स्कूटी सवार युवक, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर घायल