देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आकर झुलसे चार वन कर्मियों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी बेस अस्पताल से दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है।
मुख्यमंत्री ने एम्स में भर्ती किये गये घायलों के उपचार तथा परिजनों के दिल्ली में ठहरने आदि की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा किये जाने के भी निर्देश स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा को दिये हैं।
स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा के साथ उत्तराखण्ड सदन के संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. प्रसून शेओरन भी घायलों की निरंतर देखरेख कर रहे हैं।

More Stories
चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई –
उत्तराखंड कांग्रेस का लोक भवन मार्च, सड़कों पर सैकड़ों कार्यकर्ता, दिग्गज नेताओं ने संभाला मोर्चा
संविधान दिवस पर सीएम धामी ने की तीन बड़ी घोषणाएं, विधि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना