देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एम्स, ऋषिकेश में उपचार हेतु भर्ती रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री ने घायलों के उपचार के संबंध में एम्स के चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की तथा घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना के जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वाहन दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस का लोक भवन मार्च, सड़कों पर सैकड़ों कार्यकर्ता, दिग्गज नेताओं ने संभाला मोर्चा
संविधान दिवस पर सीएम धामी ने की तीन बड़ी घोषणाएं, विधि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
उत्तराखंड में प्रशासनिक और पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, 2 IAS, 17 IPS समेत 34 अफसरों के ट्रांसफर, 6 जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान