देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार आज दिनांक 21/06/2024 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा पीएसी बल के साथ थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों / किरायेदारों के सत्यापन हेतु बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान रायपुर पुलिस द्वारा पीएसी बल के साथ अलग अलग टीमों का गठन कर थाना क्षेत्र के लोवर नेहरू ग्राम , डोभाल चौक व सिद्धविहार में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों एवं किरायेदारों के सत्यापन किये गये। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 42 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही करते हुए 4,20,000/ रूपये ( चार लाख बीस हजार रूपये ) का जुर्माना न्यायालय तथा 55 संदिग्ध ब्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई तथा मौके पर कोई वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 22 व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिनके सत्यापन की कार्यवाही की गयी।

More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस का लोक भवन मार्च, सड़कों पर सैकड़ों कार्यकर्ता, दिग्गज नेताओं ने संभाला मोर्चा
संविधान दिवस पर सीएम धामी ने की तीन बड़ी घोषणाएं, विधि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
उत्तराखंड में प्रशासनिक और पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, 2 IAS, 17 IPS समेत 34 अफसरों के ट्रांसफर, 6 जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान