देहरादून
पुलिस ने आज ततपरता दिखाते हुए एक शातिर चोर को पकड़ लिया। दरअसल चोर कही से एक साईकिल चोरों कर थाना कैंट के शांति विहार में उसे बेचने की कोशिश कर रहा था किसी ने इसकी सूचना बिंदाल चौकी को दे दी। चोर खुद को फंसता देख साईकिल छोड़कर भाग गया। इतने में चीता पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगो से चोर का हुलिया जानकर कुछ ही देरी में उसे पकड़ लिया और चोरी की साईकिल को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। पुलिस की इस ततपरता की सभी ने जमकर तारीफ की। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया चोर नशेड़ी है और पहले भी कई बार जेल जा चुका है।

More Stories
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र – Param Satya
तंत्र-मंत्र के नाम पर 65 तोला सोने की ठगी, 62 दिन बाद पोटली में मिले चावल और नारियल
मसूरी में भीषण सड़क हादसा, सैकड़ों मीटर गहरी दुर्गम खाई में गिरी कार