रूडकी
रुड़की की मंगलौर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने 449 वोटों से जीत दर्ज की है। दस राउंड की मतगड़ना में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन को 31710 वोट मिले। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी को करतार सिंह भड़ाना को 31261 वोट मिले। बसपा के उबेदुर्रहमान को कुल 19552 वोट मिले।
जीत दर्ज करने के बाद काजी निजामुद्दीन ने कहा कि मंगलौर में लठतंत्र कायम करने की कोशिश की गई लेकिन लोकतंत्र के आगे लठतंत्र हार गया। उन्होंने मंगलौर की जनता का आभार व्यक्त भी किया है।
वही काफी देर तक काजी निजामुद्दीन की जीत की आधिकारिक पुष्टि नहीं होने से भाजपा समर्थक नारेबाजी करते रहे लेकिन प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना रोशनाबाद मुख्यालय से रवाना हो गए है और जाते जाते उन्होंने जनता को हाथ भी हिलाया। वहीं मंगलौर के भाजपा के चुनावी कार्यलय पर सन्नाटा पसरा हुआ है हालांकि अभी काजी निजामुद्दीन को सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया लेकिन उनके समर्थकों में भारी उत्साह है।

More Stories
नाबालिक को अपने साथ बहला फुसलाकर ले जाने वाले अपहर्ता अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नाबालिक का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ करने तथा उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने राजस्थान के सीकर जनपद में स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर किया विधिवत दर्शन एवं पूजन