ऋषिकेश
आज दिनांक 29/07/2024 को त्रिवेणी घाट पर जल पुलिस की टीम द्वारा गस्त के दौरान समय लगभग 19:30 बजे गंगा जी के बीचोबीच तेज बहाव में एक व्यक्ति को बहते हुए देखा, पुलिस कर्मियों द्वारा बिना वक्त गंवाए युवक को बचाने के लिए गंगा जी में छलांग लगा दी। गंगा जी का बहाव तेज होने के कारण जल पुलिस कर्मियों को युवक को बचाने में लगभग 200 मीटर आगे घाट के अंतिम छोर के पास सफलता हाथ लगी। टीम द्वारा युवक को गंगा जी बाहर निकाल कर चौकी लाया गया। पूछताछ करने पर व्यक्ति द्वारा अपना नाम जय पुत्र चरण सिंह तथा अपने साथियों के साथ माजरा जज्जर हरियाणा से डाक कावड़ लेकर हरिद्वार/ऋषिकेश आना बताया गया, साथ ही बताया कि उसके अन्य साथी धर्मशाला में रुके है, तथा वह गंगा स्नान करने के लिए अकेले ही गंगा घाट पर आ गया। इस दौरान गंगा जी मे तैरने के लिए वह शिवमूर्ति के पास से गंगा जी मे उतरा व नहाने लगा, नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया जिससे वह गंगा जी के तेज बहाव में बह गया।
*बचाव टीम के सदस्य*
*(1) हेड कांस्टेबल जलपुलिस चैतन्य त्यागी*
*(2) हेडकांस्टेबल जलपुलिस हरीश गुसाईं*
*(3) गोताखोर जल पुलिस विनोद सेमवाल*
आपदा राहत दल कर्मी
(1)HC वीरेंद्र कुमार
(2)C अनिल कुमार

More Stories
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा, गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना