October 17, 2024

ghatikigoonj

newsindia

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरियाणा में तीसरी बार प्रचंड बहुमत की जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में महामंत्री संगठन अजेय कुमार और पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत का मनाया उत्सव

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में हरियाणा में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की जीत पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार और अन्य पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया और एक दूसरे को जीत की बधाई दी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जो लोग कहते थे मोदी का मैजिक ख़त्म हो गया है, यह उनके मुँह पर एक तमाचा है, आज यह सिद्ध हो गया है कि पीएम मोदी का मैजिक बरकरार है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश की जनता भाजपा के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा जिस विधानसभा क्षेत्रो में प्रचार किया गया था, वहाँ बीजेपी को सफलता मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी का भी आभार जताया।

You may have missed