देहरादून : वर्तमान में चल रहे त्योहारी सीजन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में भीड-भाड वाले स्थानों, मुख्य बाजारों, मुख्य मार्गों/चौराहों पर अधिक से अधिक पुलिस बल के साथ नियमित रूप से पैदल गश्त करने तथा नियमो का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रो में नियमित रूप से पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही है ।

इसी क्रम में आज दिनाँक 11/10/2024 को पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में भीड-भाड वाले स्थानों/मुख्य बाजारों तथा मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, साथ-साथ महत्वपूर्ण/संवेदनशील प्रतिष्ठानों व स्थानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यालयो में नियुक्त पुलिस बल को भी स्थानीय पुलिस के सहयोग के लिए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में यातायात / सुरक्षा व्यवस्था हेतु नियुक्त किया है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग