देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज शारदीय नवरात्रि के महानवमी के सुअवसर पर किशन नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में मां सिद्धिदात्री की आराधना कर 151 नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का सामूहिक रूप से विधि विधान पूर्वक कन्या पूजन किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं के पांव पखारे, उनका चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया दक्षिणा और उपहार देकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुखसमृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति के सम्मान की गौरवमयी परम्परा का यह महत्वपूर्ण आधार भी रहा है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें मातृशक्ति की आराधना तथा सम्मान की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परम्परा का भी प्रतीक है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद नंदनी शर्मा, डॉ बबीता सहोत्रा, राकेश जोशी, वाईएस चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग