देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ” ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विज़न को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन मे दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में *थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम* द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 15/10/ 2024 को दौराने चैकिंग नौका दूधली रोड के पास से एक अभियुक्त को 07 किलो गांजा व 22 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 – 328/24 धारा 8/20/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*पूछताछ का विवरण -*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अच्छा मुनाफा मिलने के कारण अभियुक्त बरेली से सस्ते दामों में स्मैक खरीदकर लाता है, जिसे वह थोडी-2 मात्रा में नशे के आदी व्यक्तियों को मंहगे दामों में सप्लाई करता है !
*नाम पता गिरफ़्तार अभियुक्त*-
विनोद पुत्र रवि नाथ निवासी सपेरा बस्ती मोथरोवाला थाना नेहरू कॉलोनी उम्र 30 वर्ष ।
*बरामदगी*
(1) -22 ग्राम अवैध स्मैक
(2) 07 किलो अवैध गांजा
*(अनुमानित कीमत 09 लाख रुपये)*
*पुलिस टीम*
(1) प्रभारी निरीक्षक एसओजी मय टीम
(2)उ0नि0 राकेश पुंडीर चौकी प्रभारी बायपास
(3)- हे0का0 269 विद्यासागर थाना नेहरू कॉलोनी
(4)- का0 1081 रिंकू थाना नेहरू कॉलोनी

More Stories
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा, गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना