देहरादून
आगामी दीपावली के पर्व के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पटाखों के गोदाम व पटाखे की दुकानों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, इसी क्रम में आज दिनाँक 24/10/2024 को कोतवाली नगर तथा फायर सर्विस की संयुक्त टीम द्वारा धामावाला बाजार, दर्शनी गेट, मन्नू गंज, हनुमान चौक तथा पलटन बाजार में अवैध रूप से पटाखे विक्रय करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 07 दुकानदारों का पुलिस एक्ट में चालान कर ₹70000 का जुर्माना लगाया गया, साथ ही बिना लाइसेंस के चल रही 08 दुकानों को बंद कराया गया, जिसकी रिपोर्ट संबंधित को प्रेषित की जा रही है। साथ ही सभी दुकानदारों को हिदायत दी गई की लाइसेंस प्राप्त होने पर ही नियमानुसार पटाखे विक्रय किए जाएं ।
*पुलिस टीम*
1- श्री वंश बहादुर यादव, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी मय फायर सर्विस की टीम के साथ
2- उ०नि० प्रदीप सिंह रावत, (व०उ०नि०) कोतवाली नगर
3- उ०नि० आशीष रावत, प्रभारी चौकी लक्खीबाग
4- कानि० पंकज बडोनी
5- कानि० बृजेश रावत
6- कानि० प्रमोद कुमार
7- कानि० संदीप कुमार
8- कानि० अवनीश

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त