देहरादून
कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने आज रूद्रपुर के श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं को तत्परता के साथ पूरा करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री ने आज के दौरे पर स्टेडियम में तैयार हो रहे वेलॉड्रम साइक्लिंग ट्रैक और बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निरीक्षण कर इनके निर्माण कार्य को तय समयसीमा में पुख्ता रूप से पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने स्टेडियम की दर्शक दीर्घा के शेड और दर्शकों के लिए इंतज़ामों को देखा और कार्यदायी संस्था व विभागीय अधिकारियों को इनमें किसी प्रकार की कोताही ना बरतने के निर्देश दिए ।
कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने कहा कि हमारे प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि हम राष्ट्रीय खेलों के सभी 34 खेल के साथ साथ 38 खेल अपने राज्य में ही करवा रहे हैं और इसके लिए एक बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।

More Stories
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा, गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना