देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश ने भारतीय जनता पार्टी के ‘सक्रिय सदस्यता अभियान’ के अंतर्गत सक्रिय कार्यकर्ता के रूप अपनी सदस्यता का आवेदन मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत को सौपा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उन्होंने पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करते हुए अपने 10421 सदस्य बनाए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह अभियान हमें सशक्त आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में एकजुट होने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए सक्रिय सदस्य के रूप में राष्ट्र निर्माण के इस अभियान का हिस्सा बनने का सभी से आव्हान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा उपस्थित रहे।

More Stories
14 दिसम्बर को नई दिल्ली के राम लीला मैदान में होने वाली विशाल ’’वोट चोर – गद्दी छोड़’’ महा रैली की तैयारी हेतु वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक का आयोजन
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्व. जनरल बिपिन रावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर रैतिक परेड का किया निरीक्षण, सेवा प्रदत्त एवं दिवंगत होमगार्ड के आश्रितों को किये चेक वितरित, होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को वर्दी भत्ता अनुमन्य किया जाएगा–मुख्यमंत्री