देहरादून
मंसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा गढ़ी कैंट में 10 करोड़ की लागत से बनाये जा रहे कम्यूनिटी हाल का स्थलीय निरीक्षण आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया गया। इस दौरान प्राधिकरण के अवर अभियंता सुनील उप्रेती व अन्य कर्मचारी उपस्तिथ रहे। कैबिनेट मंत्री द्वारा अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए तथा जनवरी 2025 तक समस्त कार्य पूर्ण करते हुए लोकार्पण किया जाए ताकि आमजन इसका लाभ उठा सके।
बता दे कि उक्त कम्यूनिटी हाल में बड़ा हाल ,किचन, भव्य स्टेज के साथ ही अन्य सुविधाओं का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।

More Stories
अल्मोड़ा के टोटाम चेरीधार में गहरी खाई में गिरा कैंटर, SDRF ने कठिन रेस्क्यू अभियान चलाकर बरामद किया चालक का शव
देहरादून में आज होगा 25 मिनट का ब्लैकआउट:रात 10:05 बजे सायरन बजेगा, लाइटें बंद रखने की अपील
उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और PCS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी