नई दिल्ली
सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव से शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय आयुष मंत्री से उत्तराखंड में अधिक मात्रा में उत्पादित होने वाले तेजपत्ता और तैमूर को फसल घोषित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से चंदन को भी फसल घोषित किया जाए ताकि यह राज्य के किसानों के लिए केंद्र की ओर से एक विशेष सहयोग हो सके। कृषि मंत्री ने बताया कि इन उत्पादों को फसल घोषित होने के बाद कृषि एवं उद्यान के माध्यम से प्रदेश के किसानों को अत्यधिक लाभ होगा।
इस दौरान दोनों मंत्रियों के बीच मेडिसिनल प्लांट्स के संबंध में भी चर्चा हुई। कृषि मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में प्रमुख रूप से सतावर, सर्पगंधा, कुटकी, तुलसी और कूट जैसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्लांट पाए जाते हैं और इनका उपयोग कई महत्वपूर्ण दवाइयां के निर्माण में किया जा सकता है।
इस अवसर पर उन्होंने कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें पहाड़ी टोपी भेंट कर उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण भी दिया।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आपदा से प्रभावित परिवारों को गैस चूल्हे एवं गैस सिलेंडर राहत सामग्री वितरित की
दून पुलिस की तत्परता से पिल्ला गैंग के 2 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से 2 अवैध देसी तमचें व जिंदा कारतूस हुए बरामद
हरिद्वार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुम्भ मेला में उत्तराखंड की देवडोलियों तथा लोक देवताओं के प्रतीकों एवं चल विग्रहों के स्नान और शोभा यात्रा की भव्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी–मुख्यमंत्री