दिनांक 18 जनवरी, 2025 को नाको (राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन) भारत सरकार द्वारा एचआईवी/एड्स के नियंत्रण एवं जागरूकता विषय पर राष्ट्रीय स्तरीय मैराथन “रेड रन” का आयोजन गोवा के पंजिम में किया गया। इस मैराथन का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री श्रीपद येसोनाइक (नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय) द्वारा किया गया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश के 26 राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा पूर्व में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड की सुश्री अंजली ने 10 किमी मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें ₹35,000/- की नगद धनराशि का पुरस्कार केंद्रीय मंत्री श्री श्रीपद येसोनाइक द्वारा प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय स्तरीय “रेड रन” प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति से धर्मेन्द्र रावत (उपनिदेशक, वित्त), अनिल सती (आईईसी), संजय सिंह बिष्ट (उपनिदेशक, टीआई), अजय सुन्द्रियाल (अनुभाग सहायक), तथा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून से कंवल जीत सिंह कलसी (पुरुष गाइड एवं प्रशिक्षक) और श्रीमती रविन्द्र कौर (महिला गाइड एवं प्रशिक्षक) ने प्रतिभाग किया।

More Stories
अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री, राज्य में सुधरेगी कनेक्टिविटी, पयर्टन, तीर्थाटन को मिलेगी अभूतपूर्व गति
चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित