देहरादून
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमे ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत चुनावी विजय जुलूस में एक युवक हाथों में बंदूक लहराते हुए नाचते हुए दिखाई दे रहा था, उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, जिस पर ऋषिकेश पुलिस द्वारा वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के संबंध में सुरागरसी/ पतारसी करते हुए जानकारी एकत्रित की गई तो उक्त वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान मनीष राजभर पुत्र विजय कुमार राजभर निवासी गली न0 12, वीरपुर खुर्द, नेहरुग्राम, थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र- 20 वर्ष के रुप मे हुई।
जिस पर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे घटना के संबंध में पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि वीडियो में दिख रही बंदूक नकली लकडी की बन्दूक (खिलौना) है, जिसे उसके द्वारा बाजार से खरीदा गया था तथा रैली के दौरान उसे पकड़ कर वह नाच रहा था। पुलिस जांच में भी वीडियो में दिख रही बन्दूक को चैक करने पर उक्त बन्दूक खिलौने वाली बंदूक निकली।
चूंकि उक्त व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र की शान्ति व्यवस्था बिगाडने की कोशिश की गयी, जिस पर उक्त व्यक्ति को तत्काल धारा 170(1) BNSS में गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- मनीष राजभर पुत्र विजय कुमार राजभर निवासी गली न0 12, वीरपुर खुर्द, नेहरुग्राम, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र- 20 वर्ष
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 कविन्द्र राणा
2- कानि0 सुमित कुमार

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग