देहरादून
उत्तराखंड के सबसे बडे नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल सहित सभी 100 पार्षदगणों ने शुक्रवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नगर निगम देहरादून के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासक/आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने नव निर्वाचित मेयर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, मा0 विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, विधायक कैन्ट सविता कपूर, राजपुर खजानदास, रायपुर उमेश शर्मा काऊ, डोईवाला बृजभूषण गैरोला, पुरोला दुर्गेश्वर लाल, पूर्व केबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम श्रीमती नमामि बसंल, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बडी संख्या में जनता मौजूद थी।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, आवास विभाग के अधीन विभिन्न पार्किंग प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा है काम
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन