देहरादून
कोतवाली कैंट में वादिनी श्रीमती प्रिया थापा निवासी कौलागढ़ थाना कैंट द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 07/03/25 को सुमित बेदी नाम के एक व्यक्ति ने उनकी बहन के घर पर आकर उन्हें तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा तमंचे से फायर कर उसका वीडियो बनाकर उन्हें डराने की नीयत से उन्हें भेजा। वादनी द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कैंट में *मु0अ0सं0: 40/25 धारा 115(2)/333/351(2)/352 बीएनएस* पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनाँक 18/03/25 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुमित बेदी पुत्र स्व० श्रवण बेदी को पंडितवाडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वादिनी प्रिया थापा से पैसों के लेन देन को लेकर उसका काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा वादिनी को पैसा न लौटाने पर जान से मारने की धमकी दी गई तथा उसे डराने की नीयत से देसी तमंचे से फायर का एक वीडियो उसके मोबाइल पर भेजा। देसी तमंचे के विषय में जानकारी करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा उक्त तमंचा अपने एक स्थानीय मित्र से लिया था, जिसकी मृत्यु के बाद अभियुक्त द्वारा उक्त तमंचे को अपने ही पास रख लिया था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*:
सुमित बेदी पुत्र स्व० श्रवण बेदी निवासी विंग नंबर -07 मकान नंबर 13/1/2 थाना प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 42 वर्ष।
*बरामदगी*:- एक अवैध देसी तमंचा
*पुलिस टीम:*
1- अ0उ0नि0 महेंद्र सिंह नेगी
2- का0 तरुण नेगी
3- का0 अजय कुमार

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, आवास विभाग के अधीन विभिन्न पार्किंग प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा है काम
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन