हल्द्वानी। उत्तराखंड में हाल ही में चर्चा में आये युट्यूबर बिरजू मयाल के साथ उधम सिंह नगर के काशीपुर में घटना हो गई। यहां यूट्यूबर बिरजू मयाल पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चेहरे पर भी सूजन देखी गई है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। बिरजू मयाल रामनगर के निवासी हैं। हाल में बिरजू प्रशासन और निजी संस्थानों के खिलाफ लगातार वीडियो बना रहे थे। बताया जा रहा है कि आज दोपहर वे काशीपुर में थे, तभी हल्दुआ क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।हमले में गंभीर रूप से घायल बिरजू को पहले एलडी भट्ट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह हमला काफी चर्चाओं में है और लोग इसे लेकर चिंतित भी है कि बिरजू मयाल पर आखिर किसने जानलेवा हमला किया होगा,,,?

More Stories
सीएम धामी ने 212 नई लाभार्थियों को जारी की स्वरोजगार सहायता की पहली किस्त
उत्तराखंड में कांग्रेस का मिशन 2027 शुरू:8 अगस्त को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली
पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने किया देश का नाम रोशन, सीएम धामी ने किया सम्मानित