
देहरादून
ठेकेदार यूनियन नगर निगम देहरादून की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने आज अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस दौरान मेयर ने सभी को बधाई दी। मुलाकात के दौरान अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने उन्हें ठेकेदारों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जिस पर मेयर ने आश्वासन दिया कि ठेकेदारों की जो भी समस्याएं है उन्हें प्राथमिकता से दूर किया जाएगा। सभी ठेकेदारों ने मेयर का आभार प्रकट किया।

इस दौरान यूनियन के सचिव सी एस नेगी,कोषाध्यक्ष नरेंद्र बत्रा, सुभाष बहुगुणा,जितेंद्र कोटनाला, मोहम्मद शम्मी, सुरेश आनंद, अनुराग शर्मा, सुरेश रमोला, मुकेश चौहान, ध्रुव, नरेंद्र गुसाईं, टी एस नेगी, दीपक राणा, महिपाल सिंह, राकेश मजखोला, हंसराज चमोली समेत अन्य वरिष्ठ ठेकेदार मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस का लोक भवन मार्च, सड़कों पर सैकड़ों कार्यकर्ता, दिग्गज नेताओं ने संभाला मोर्चा
संविधान दिवस पर सीएम धामी ने की तीन बड़ी घोषणाएं, विधि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
उत्तराखंड में प्रशासनिक और पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, 2 IAS, 17 IPS समेत 34 अफसरों के ट्रांसफर, 6 जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान