देहरादून
आज दिनांक 22/05/2025 को थाना नेहरू कॉलोनी की पुलिस टीम को एक बच्ची, जिसकी उम्र लगभग 3 वर्ष थी, रिस्पना पुल पर घूमते हुए मिली, जो अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी, और संभवतः खेल खेल में घर से भटक कर वहाँ पहुंच गई थी। अबोध बालिका की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा बालिका के परिजनों की तलाश हेतु आसपास के सभी थानों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार – प्रसार किया गया । बच्ची के परिजनों की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप बच्ची के परिजनों के रिस्पना पुल के नीचे नदी किनारे रहने के सम्बंध में सूचना मिली, जिस पर बच्ची के परिजनों को तलाश कर बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। बच्ची की सकुशल वापसी हेतु पुलिस टीम द्वारा की गईं त्वरित कार्यवाही पर बच्ची के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

More Stories
सीएम धामी ने 212 नई लाभार्थियों को जारी की स्वरोजगार सहायता की पहली किस्त
उत्तराखंड में कांग्रेस का मिशन 2027 शुरू:8 अगस्त को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली
पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने किया देश का नाम रोशन, सीएम धामी ने किया सम्मानित