
गौरीकुण्ड
आज सांयकाल गौरीकुण्ड के समीप (गौरीकुण्ड बाजार से 50 मीटर आगे केदारनाथ की तरफ) ऊपर पहाड़ी से मलबा पत्थर आने से केदारनाथ धाम हेतु जाने वाला पैदल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया था। ऐसे में इस स्थान पर केदारनाथ की तरफ वाले छोर पर वापस पहुंचे यात्री व घोड़ा खच्चर संचालक फंस गये थे और उक्त क्षेत्र में किसी भी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण दिक्कतें आ सकती थीं ऐसे में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सम्बन्धित कार्यदायी संस्था व प्रशासनिक अधिकारियों के स्तर से यहां पर गिरे मलबा-पत्थर के ऊपर से ही कच्चा मार्ग (पगडण्डी) तैयार कर यहां तक पहुंच चुके 80 यात्री, 136 घोड़ा-खच्चर संचालक व उनके घोड़े-खच्चरों को इस स्थान से पार कराते हुए उनके गन्तव्य के लिए भिजवाया गया है। साथ ही इस स्थल पर मार्ग बाधित होने की सूचना केदारनाथ सहित यात्रा के अन्य पैदल पड़ावों (लिंचोली, भीमबली, जंगलचट्टी) पर दी गयी है, ताकि वापस आ रहे यात्रियों को इन स्थलों पर रुकवाया जा सके।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने बिंदुखत्ता में की दो बड़ी घोषणाएं, लोक कलाकार स्व. प्रह्लाद सिंह मेहरा की स्मृति में बनेगा सांस्कृतिक भवन
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड
बागेश्वर के भनार मेले से लौट रही कार पिथौरागढ़ में खाई में गिरी, बच्चों की सूझबूझ से बची जानें