देहरादून
आज दिनांक 23.08.2025 को सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन के पास एक छोटी बच्ची जिसकी उम्र लगभग 4 वर्ष है, लावारिस स्थिति में घूम रही है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मासूम की सुरक्षा के दृष्टिगत उसे चौकी पर लाया गया। जहां उससे स्नेह पूर्वक जानकारी करने की कोशिश की गई तो बच्ची द्वारा अपना नाम -संचिया पिता का नाम -रामविलास तथा माता का नाम -माला देवी बताया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि वो अपने नाना के घर आई हुई है, जिनका वो पता नहीं बता पा रही थी। उक्त बच्ची के संबंध में सिटी कंट्रोल ग्रुप व थाना ग्रुप को सूचना दी गई बच्ची के संबंध में लक्खीबाग क्षेत्र में मालूमात किया गया तो उसके परिजन नाना भजन पासवान पुत्र जगनमोहन पासवान निवासी- 324 लक्खीबाग चौकी पर आए तथा उनके द्वारा बताया गया कि उनकी पोती घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी जो संभवतः खेलते खेलते रास्ता भटककर रेलवे स्टेशन के पास आ गई। वो सब भी बच्ची की आस पड़ोस में खोजबीन कर रहे थे। फिर स्थानीय लोगों से सूचना प्राप्त हुई कि उनकी पोती सकुशल चौकी लक्खीबाग पर है ।
मासूम बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द करते हुए भविष्य में बच्ची का ध्यान रखने हेतु हिदायत दी गई।
मासूम को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया

More Stories
उत्तराखण्ड एस०टी०एफ० टीम की बड़ी कार्यवाही, इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाले साइबर अभियुक्त को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार
आप्रेशन प्रहार के अन्तर्गत राज्य एसटीएफ की एक और बड़ी कार्यवाही, थाना प्रेमनगर क्षेत्र से आंतकी गतिविधियों में संलिप्त को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार संदिग्ध भेज रहा था देहरादून स्थित प्रतिष्ठित सरकारी व सैन्य संस्थानों की लोकेशन व फुटेज पाकिस्तान, तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान (TTH) की भारत में विस्तार की थी योजना
मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल