देहरादून
भारतीय जनता पार्टी की भाजपा नेत्री व कई वर्षों से लगातार भाजपा से पार्षद अमिता सिंह के देहरादून स्थित आवास पर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की महत्वपूर्ण बैठक की गई जिसमें उत्तराखंड प्रदेश में किसानों की समस्याओं के विषयों पर पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर उपस्थित रहे। उन्होंने उत्तराखंड मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा की भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष जो भी समस्याएं हमने रखीं थीं उनमें से कई महत्वपूर्ण मांगे मुख्यमंत्री ने पूर्ण कर दी है आगे भी भारतीय किसान यूनियन तोमर किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष करती रहेगी साथ ही उन्होंने अमिता सिंह को उत्तराखंड प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष किसान यूनियन तोमर बनाने की घोषणा की उन्होंने कहा की अगली बैठक 15/1/2026 में श्रीमती अमिता सिंह को उत्तराखंड प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान यूनियन तोमर विधिवत नियूक्त किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने सर्वसम्मति से अमिता सिंह के पक्ष में सहमति प्रदान की।
इस अवसर पर पवन त्यागी राष्ट्रीय प्रतिनिधि राष्ट्रीय किसान यूनियन (तोमर) विरेन्द्र सिंह तोमर प्रदेश उपाध्यक्ष , प्रदेश प्रवक्ता चंदन त्यागी, दीपक तोमर प्रदेश उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष हनी बालियान, महिपाल सिंह सदस्य,अमजद खान आदि उपस्थित रहे।

More Stories
रंगो के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाने हेतु दून पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था,चप्पे पर मुस्तैद रही दून पुलिस
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड