देहरादून
दिनांक 18-01-2026 को वादिनी द्वारा कोतवाली डालनवाला पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक: 17-01-2026 की रात्रि में ओल्ड डालनवाला रोड पर जाते समय एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका पीछा कर अश्लील हरकतें की गयी। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर अन्तर्गत धारा- 74/75(2)/78/(2)/79/296(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना की सवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली डालनवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने तथा जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित की गई तथा सीसीटीवी फुटेजों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त करनजीत सिंह पुत्र स्व0 संतोष सिंह निवासी- 203 ओल्ड डालनवाला, करनपुर, देहरादून उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
करनजीत सिंह पुत्र स्व0 संतोष सिंह निवासी- 203 ओल्ड डालनवाला, करनपुर, देहरादून उम्र 25 वर्ष

More Stories
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
प्रज्ञा फाउंडेशन की संस्थापक प्रज्ञा दीक्षित ने समाज के बीच जागरूकता और सेवा की पेश की मिसाल, सैकड़ों महिलाओं और युवतियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली जरूरी सावधानियों के प्रति किया जागरूक
हरिद्वार में सीएम धामी ने धर्मशाला का किया लोकार्पण, रामनगर में विधायक की पत्नी के निधन पर दी सांत्वना