देहरादून
77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित सभी अधिनस्थों को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई गई। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रपति पदक, राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा डिस्क तथा सराहनीय सेवा डिस्क प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नामो को पढ़कर उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों को अवगत कराया गया।
जनपद देहरादून के सभी थाना/चौंकियो/कार्यालयों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण कर उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
*समस्त दून पुलिस परिवार की ओर से सभी प्रदेश एवं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।*

More Stories
धामी विजन को जमीन पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम, राज्य में किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया आमवाला तरला आवासीय योजना का निरीक्षण
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान, 630 कैंपों के माध्यम से 4.92 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी
देहरादून में शूट आउट, खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मृतक विक्रम शर्मा का रहा है आपराधिक इतिहास, पुलिस जांच में जुटी