देहरादून
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत आम बजट-2026-27 को मोदी सरकार के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट बताते हुए उत्तराखंड के लिए पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण बताया है।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत 53.5 लाख करोड़ रुपये के आम बजट-2026-27 को गरीब, किसान, चिकित्सा, शिक्षा, महिलाओं और देश के विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ाने के लिए कई बड़े और महत्वाकांक्षी प्रस्तावों की घोषणा की गई है। बजट में उत्तराखंड में पर्यटन, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में विकास को एक बड़ा फायदा़ मिलने की उम्मीद है। बजट की इन घोषणाओं से राज्य के नागरिकों और स्थानीय अर्थव्यवस्था दोनों को सीधे लाभ मिलने की संभावना है।

More Stories
राष्ट्रवादी नव निर्माण दल ने सौरभ वत्स को सौंपी उत्तराखंड की कमान, 2027 चुनावों के लिए संगठन विस्तार का बिगुल
4,400 श्रमिकों के खाते में पहुंचे 11 करोड़, सीएम धामी ने किए DBT ट्रांसफर
मुख्यमंत्री धामी ने वितरित की रोजगार योजना की प्रोत्साहन राशि, लाभार्थियों को किया सम्मानित