February 14, 2026

ghatikigoonj

newsindia

भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पटेलनगर, देहरादून में बजट युवा सम्मेलन का सफल आयोजन, केंद्र सरकार ने हमेशा युवाओं को विकास की मुख्यधारा में लाने का कार्य किया है– सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल

देहरादून

भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पटेलनगर, देहरादून में बजट युवा सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के मुख्य वक्तव्य तथा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा कुलदीप पंत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

सम्मेलन के दौरान युवाओं के समग्र विकास, रोजगार के अवसरों तथा उनके उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और इस दिशा में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 युवाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिससे शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि बजट युवा सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं तथा बजट में युवाओं के लिए किए गए प्रावधानों से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमेशा युवाओं को विकास की मुख्यधारा में लाने का कार्य किया है। बजट 2026 शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप, स्वरोज़गार और रोजगार सृजन के माध्यम से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं के बीच सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने और उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी आदित्य चौहान, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री उत्कर्ष गुप्ता, बजट कार्यक्रम सह-संयोजक शुभम सिमल्टी एवं सत्यम तोमर सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You may have missed