February 25, 2026

ghatikigoonj

newsindia

शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को राजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून

दिनांक: 04/11/2025 को वादिनी निवासी राजपुर द्वारा थाना राजपुर पर आकर शिकायत दर्ज करायी कि उनकी नाबालिग बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जिसे ढूंढने का काफी प्रयास किया गया किन्तु वो कहीं नहीं मिली। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर *मु0अ0स0- 212/2025 धारा 137(2) बीएनएस* का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत नाबालिग की बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा आस-पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो की फुटेजों से आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के आधार पर भी नाबालिग को ढूंढने का प्रयास किया गया। जांच के दौरान नाबालिग को मिंटू नाम के एक व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाना प्रकाश में आया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आईटी पार्क गेट सहस्त्र धारा रोड के पास से अभियुक्त मिंटू को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से नाबालिक युवती को बरामद किया गया। युवती से पूछताछ के उपरान्त बयानों के आधार पर अभियोग में धारा 64 बीएनएस व 3/4 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
मिंटू पुत्र मनोहर सिंह निवासी मोहल्ला लाडपुर कीरतपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र- 21 वर्ष।

*पुलिस टीम:-*
1- म0उ0नि0 सीमा
2- कां0 विशाल
3- पीआरडी प्रीतम

You may have missed