May 27, 2026

ghatikigoonj

newsindia

धीरेंद्र शास्त्री का बद्रीनाथ में पांच दिवसीय दरबार, हनुमान कथा और धार्मिक आयोजनों के लिए उमड़ने लगे श्रद्धालु

आज से बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री  उत्तराखंड में अपना दरबार लगाने जा रहे है। बदरीनाथ धाम में आज से पांच दिवसीय दिव्य दरबार और हनुमान कथा की शुरुआत हो रही है। 27 मई से 31 मई तक ये धार्मिक आयोजन चलेगा। ऐसे में इस दरबार के लिए लोगों के बीच उत्साह देखने को मिला।

दरअसल आज से धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार शुरु हो गया है। कथा का आयोजन बदरीनाथ धाम के अराइवल प्लाजा परिसर में किया जाएगा। जहां रोजाना दोपहर दो बजे से श्रद्धालुओं को हनुमान कथा सुनाई जाएगी। खबरों की माने तो इसके लिए पूरी तैयारियां हो चुकी है। इसका शुभारंभ दिव्य जल कलश यात्रा के साथ होगा। हनुमान कथा के साथ भजन संध्या और सनातन जागरण आदि कार्यक्रम भी होंगे।

बताते चलें कि बदरीनाथ धाम में धीरेंद्र शास्त्री के इस दरबार में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कथा और दिव्य दरबार के लिए देश के अलग-अलग कोने से श्रद्धालुओं, संतों आदि के बदरीनाथ पहुंच सकते है। ऐसे में प्रशासन और आयोजन समिति ने भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं कर ली है।





You may have missed