उत्तराखंड में शासन स्तर से तबादला सूची जारी होने का सिलसिला बरकरार है. इस बार भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के अलावा प्रांतीय पुलिस सेवा के अवसर और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव से जुड़ा आदेश जारी हुआ है.
प्रदेश में काफी लंबे समय से जिस सूची का इंतजार किया जा रहा था, उसे शासन ने जारी कर दिया है. हालांकि भारतीय प्रशासनिक सेवा और पीसीएस स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची पहले भी जारी हो चुकी है, लेकिन इस बार भारतीय पुलिस सेवा और प्रांतीय पुलिस सेवा के अलावा पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं.
आईपीसी ट्रांसफर लिस्ट: तबादला सूची पर गौर करें तो भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी निवेदिता कुकरेती को आईजी कुमाऊं की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. अब तक यह जिम्मेदारी रिद्धिम अग्रवाल देख रही थी, जिन्हें अब पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी मिली है.
- आईपीएस अधिकारियों में विम्मी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार और फायर सर्विस की जिम्मेदारी मिली है.
- कृष्ण कुमार वीके को पुलिस महानिरीक्षक यातायात दिया गया है.
- नीलेश आनंद भरणे की जिम्मेदारी में बड़ी कटौती करते हुए उनसे सचिव पुलिस और स्पोर्ट्स कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी हटाई गई है, उन्हें नई कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई.
- अनंत शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी बनाया गया है.
- सुनील कुमार मीणा को पुलिस महान निरीक्षक कार्मिक, PAC की जिम्मेदारी मिली है.
- योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाया गया है.
- वरिंदरजीत सिंह को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली है.
- आयुष अग्रवाल को सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार की जिम्मेदारी मिली है
इसी तरह हरीश वर्मा को सेनानायक आईआरबी प्रथम, अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक सीआईडी देहरादून और जितेंद्र चौधरी को पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात देहरादून की जिम्मेदारी मिली है.
PCS की तबादला लिस्ट: उधर दूसरी तरफ पीसीएस अधिकारियों में अब तक देहरादून में सिटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी देख रहे प्रत्यूष सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है.
- पीसीएस राकेश तिवारी को देहरादून में सिटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी मिली है. साथ ही संयुक्त सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की भी जिम्मेदारी उन्हें दी गई है.
- इसके अलावा गोपाल सिंह बिनवाल को अब रुड़की नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है.
PPS के ट्रांसफर: उधर प्रांतीय पुलिस सेवा में वीर सिंह को उपसेना नायक आईआरबी प्रथम, लोग जीत सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय, विमल आचार्य को उपसेना नायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रप्रयाग, शांतनु पाराशर को अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम और अंकुश मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है.

More Stories
बदरीनाथ हाईवे पर फिर सड़क हादसा, दर्शन कर लौट रहे यात्रियों का टेंपो ट्रैवलर वाहन पलटा, 8 श्रद्धालु घायल
सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, डीएम ने विभागों को दी कड़ी हिदायत
CM ने किया 3-बी गार्डन का शुभारंभ, मधुमक्खियों-तितलियों और पक्षियों के लिए बनेगा सुरक्षित आशियाना