हल्द्वानी से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। गौला बाईपास रोड पर सुबह इंदिरा नगर रेलवे फाटक के सामने तेज रफ़्तार स्कार्पियो ने सामने से आ रही बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के चश्मदीदों की माने तो हादसा इतना भयावह था कि वो मंजर याद कर उनकी रुंह तक कांप उठती है।
हादसा सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार गोला बाईपास से शनि बाजार रोड की ओर जाने के लिए मुड़ रहा था। इस दौरान सामने से तेज रफ़्तार में आ रही स्कॉर्पियो कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि दुर्घटना में मृतक के पैर का पंजा तक शरीर से अलग हो गया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान प्रदीप हलदार पुत्र अनंत निवासी शक्तिफार्म, ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है।

More Stories
छठ पर सीएम धामी ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
अब बेहतर इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जल्द शुरू होंगी एम्स किच्छा की सेवाएं: मुख्यमंत्री धामी –
सीएम धामी ने किया गौचर मेले का शुभारंभ, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश