देहरादून स्पा सेंटर में पति की जानकारी लेने गई गर्भवती महिला पर मिर्ची पाउडर से हमला - ghatikigoonj
November 22, 2026

ghatikigoonj

newsindia

देहरादून स्पा सेंटर में पति की जानकारी लेने गई गर्भवती महिला पर मिर्ची पाउडर से हमला

देहरादून के खुडबुडा निवासी पीड़ित साइमा ने पटेलनगर पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि 19 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे वह मंडी चौक के पास अमेनज़ स्पा सेंटर में अपने पति की जानकारी लेने गई थी, लेकिन स्पा सेंटर वालो ने पति की जानकारी देने से मना कर दिया।

आरोप है कि जब वह वापस आने लगी तो पार्किंग गेट पर काले रंग की कार आई और एक महिला व एक पुरुष ने उतरकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने पीड़िता की आँखों में मिर्ची पाउडर स्प्रे कर दिया और जबरदस्ती खींचकर स्पा सेंटर में ले जाने लगे।

यही नहीं जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, वह तीन महीने की गर्भवती है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित नेहा समेत अज्ञात के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर लिया है।