उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया ने इसका एलान किया. उन्होंने कहा पार्टी पूरे दमखम से विधानसभा चुनाव लड़ेगी. विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां भी तेज कर दी हैं.
दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद उन्होंने बताया जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी. वहीं, चुनाव प्रचार के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद संजय सिंह, जरनैल सिंह और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी उत्तराखंड आएंगे. उत्तराखंड मे AAP हर घर नमस्कार अभियान चलाएगी. जिसमे आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर जनता की समस्याओं पर सीधा संवाद करेंगे.
आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा पार्टी रोजगार, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी. साथ ही भाजपा-कांग्रेस के सामने विकल्प पेश करेगी.
उमा सिसोदिया ने बताया राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ हुई बैठक में उत्तराखंड के राजनीतिक हालातों, प्रदेश संगठन की स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई है. राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश संगठन को चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुटने को कहा है. उन्होंने कहा आप जनता के बीच जाकर स्वास्थ्य शिक्षा जैसे विषयों को पूरी प्रमुखता से उठाएगी. पार्टी जल्द ही विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित करेगी.
प्रत्याशियों के चयन में संगठन की मजबूती जन सेवा के प्रति समर्पण और क्षेत्र में उनकी सक्रियता को प्राथमिकता दी जाएगी. आप के मुताबिक पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राज्य की सभी 70 सीटों पर जीत की संभावनाओं को मजबूत मजबूत करने के लिए अभी से मैदान में उतर चुका है.

More Stories
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर उनके ही चालक ने चलाई गोली, पुलिस हिरासत में आरोपी
देहरादून स्पा सेंटर में पति की जानकारी लेने गई गर्भवती महिला पर मिर्ची पाउडर से हमला
मां को अंतिम विदाई देते वक्त रो पड़े सीएम योगी, हरिद्वार के चंडी घाट पर छोटे भाई ने दी मुखाग्नि