
देहरादून
आम आदमी पार्टी ने आज उत्तराखण्ड नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रदेश के हरिद्वार,देहरादून,देहरादून महानगर,कीर्तिनगर,डोईवाला, सहित विभिन्न जनपदों के अंतर्गत नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत सहित अनेको पार्षद,सभासद और वार्ड मेम्बरों के नामो सहित कुल 35 लोगो की विधिवत रूप से घोषणा कर दी हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज जिस प्रकार लोगो मे आम आदमी पार्टी के प्रति जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा हैं जिसके कारण भाजपा और कांग्रेस के बीच अप्रत्यक्ष रूप से गठबंधन करते हुए जनता को छलने का काम कर रही हैं,जिसे जनता अब समझ चुकी हैं ।
आगामी निकाय चुनावों में उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता नए विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी के समर्पित प्रत्याशियों को जिताने के लिए द्रणसंकल्पित हैं।
आम आदमी पार्टी शीघ्र ही प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी करेगी।

More Stories
अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री, राज्य में सुधरेगी कनेक्टिविटी, पयर्टन, तीर्थाटन को मिलेगी अभूतपूर्व गति
चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित